फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Weather changed due to drizzle, no respite from cold at the moment

Firozabad News: बूंदाबांदी से बदला मौसम, फिलहाल सर्दी से राहत नहीं

Thu, 23 Jan 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Weather changed due to drizzle, no respite from cold at the moment
फिरोजाबाद। पिछले चार दिन से लगातार निकल रही चटक धूप के बाद बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से बादल छाए रहे तो दोपहर में बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन हल्के बादल छाने और हवा चलने से ठंड बनी रही। बारिश के बाद बदले मौसम से अब शुक्रवार से शीतलहर का सामना करना होगा।वर्ष 2025 की शुरुआत होते ही मौसम में कई बार बदलाव हुआ। कभी घने कोहरे के साथ शीतलहर चली और पाला भी पड़ा। साथ ही चार बार कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश भी हुई। ऐसे मौसम के चलते लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बदल रहे मौसम के बीच पिछले चार दिन से चटक धूप निकल रही थी। ऐसे में ठंडक का अहसास कम हो गया, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह से बादल छाने लगे। दोपहर दो बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। ऐसे में लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले। ठंडी हवा चलने से सिहरन बनी रही। शाम होते ही ठंडक और बढ़ गई। ऐसे में लोग समय पर ही घर पहुंच गए।
विज्ञापन


ऐसे मौसम के बीच बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम रहा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 60 फीसदी और हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. ओमकार सिंह का कहना है कि अब मौसम बदल गया है। शुक्रवार से कोहरे व शीतलहर का सामना होगा। इससे जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed