फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   We take an oath... on Rakshabandhan, we will take care of trees and plants by tying rakshasutras

हम शपथ लेते हैं.... रक्षाबंधन पर पेड़-पौधों पर रक्षासूत्र बांधकर करेंगे देखभाल

Thu, 19 Aug 2021 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
We take an oath... on Rakshabandhan, we will take care of trees and plants by tying rakshasutras
रफ़रोजाबाद ! अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा पं. मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण बचाव के - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘पेड़ों की करें रक्षा’ विषय पर शहर के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इसमें पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प लिया गया। वहीं, रक्षाबंधन पर पेड़-पौधों पर रक्षासूत्र बांधकर करेंगे देखभाल करने की शपथ ली।
विज्ञापन

रसीदपुर कनेटा स्थित पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डायरेक्टर मनोज गर्ग ने छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं को पेड़-पौधे बचाने की शपथ दिलाई। साथ ही रक्षा सूत्र बांधकर स्कूल में लगे पेड़-पौधों की हिफाजत करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

तिलक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हरिओम शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक पंकज भारद्वाज ने छात्रों को शपथ दिलाकर पौधरोपण करने को कहा। डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य उपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक हिमांशु शर्मा ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाने के साथ ही पेड़-पौधों की देखभाल के बारे में जानकारी दी। संकल्प दिलाया कि पेड़ों की सुरक्षा के लिए कम से कम 10 लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहते हैं विद्यार्थी
--
रक्षाबंधन के त्योहार पर पेड़-पौधों को बचाने के लिए हम रक्षासूत्र बांधेगे, जिससे हमारे आसपास हरियाली नजर आए। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।
आकांक्षा, छात्रा
- पेड़-पौधे हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। इसलिए हमें भी इनकी रक्षा करनी चाहिए। रक्षाबंधन पर हम पेड़-पौधों के भी राखी बांधेंगे। उनकी रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई।

मनीषा, छात्रा
- आज हमने स्कूल में शपथ ली है। यदि हर व्यक्ति पौधरोपण करने के बाद उसकी रक्षा करे तो हमारी धरती चारो ओर हरी नजर आएगी। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।
दीपांशू, छात्र
- आज विकास के नाम पर पेड़-पौधों का कटान तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हमें इस रक्षाबंधन पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा के लिए संकल्प लेना होगा। कोरोना काल में पेड़-पौधों की महत्वता समझ में आ गई है।
शिखा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed