{"_id":"57b366574f1c1bd66b6eba9f","slug":"waved-the-tricolor-on-independence-day-honoring-the-fighters","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाधीनता दिवस पर लहराया तिरंगा, सेनानियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाधीनता दिवस पर लहराया तिरंगा, सेनानियों का सम्मान
Amar Ujala
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
स्वाधीनता दिवस पर लहराया तिरंगा, सेनानियों का सम्मान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने अफसरों स्टाफ को निडर होकर काम करने की दी सीख
स्वाधीनता दिवस की 70वीं वर्षगांठ की धूम सरकारी कार्यालयों में रही। डीएम राजेश प्रकाश ने जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कालीचरन गुप्ता और अन्य सेनानियों को सम्मानित किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
डीएम ने कहा कि बीते 70 वर्षों में देश की आजादी मिलने के बाद बहुत कुछ खोया एवं पाया है लेकिन अभी बहुत कुछ पाने की जरूरत है। हमें देश की एकता अखंडता के लिए सकारात्मक ढंग से काम करना होगा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हमें अज्ञात भय से डरने की जरूरत नहीं है। आज के कार्य को आज ही निपटाना सुनिश्चित करें। आम जनता बड़ी उम्मीद से हमारे पास आती है। एडीएम उदय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, बीएसए सच्चिदानंद यादव, डीपीआरओ यतेंद्र यादव, प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र भदौरिया, सौरभ गुप्ता,राजेंद्र खन्ना, मदन बाबू आदि मौजूद रहे।
जिला खेल कार्यालय की ओर से क्रास कंट्री रेस आयोजित की गई। 130 बालक और 21 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में प्रथम रवींद्र सिंह, नवीन द्वितीय और राकेश तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में मुकुल प्रथम, आकाश द्वितीय और बृजेश तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रोशनी प्रथम, दीप्ति द्वितीय और सोनम तृतीय स्थान पर रही। रामबाबू पाठक ने पुरस्कार वितरित किए। क्रीड़ाधिकारी राजकुमार, नरेंद्र कुमार, रामबाबू कुशवाह आदि मौजूद रहे। विकास भवन पर सीडीओ कर्मेंद्र सिंह, नगर निगम में नगर आयुक्त रामौतार रमन, तहसील सदर में रवींद्र मांदड़ ने ध्वजारोहण किया। जिला कारागार में जेल अधीक्षक एमए खान ने ध्वजारोहण करने के साथ ही स्वाधीनता दिवस का महत्व समझाया।