फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water suply

पानी सप्लाई करने वाले सेल्समैन का पुलिसकर्मियों से विवाद

Mon, 27 Apr 2020 05:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
water suply
आर्य नगर में पानी की सप्लाई करने के दौरान पुलिसकर्मी और सप्लाई कर्मी के बीच विवाद के बाद मौके पर च? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आर्य नगर में पानी की सप्लाई करने वाले युवक और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। विवाद का कारण पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन बता रही है जबकि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी पैसा कम देकर पानी की बोतल लेना चाह रहे थे, इसका सेल्समैन ने विरोध किया था। विवाद के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी हो गई। बाद में मौके पर सीओ और थाना प्रभारी भी पहुंच गए। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर निवासी ठाकुर मोनू सिंह सुहागनगर सेक्टर चार में पानी के प्लांट पर सेल्समैन के पद पर काम करता है। प्लांट से पानी की बोतल लाकर मोनू घर से सप्लाई करता है। सुबह करीब दस बजे पानी की बोतल लेने के लिए मोनू सिंह के घर पर काफी संख्या में लोग एकत्रित थे।
विज्ञापन

सूचना पर थाना उत्तर की चेतक पर तैनात सिपाही आशीष राजपूत अपने साथी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को हटवाने के साथ ही लॉकडाउन का पालन न करने पर मोनू सिंह को हिरासत में लेकर थाने लाने लगी। तभी मोनू के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। विरोध को देख कर पुलिसकर्मी वहां से लौट आए और सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार को अवगत कराने के साथ ही थानाध्यक्ष उत्तर नीरज मिश्रा को पूरे मामले से अवगत कराया। सीओ सिटी और थानाध्यक्ष उत्तर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर का कहना है कि सिपाही की तहरीर पर ठाकुर मोनू सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का पालन न करना, सरकारी कार्य में बाधा डालना तथा पुलिस पर हमला किए जाने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जबकि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी स्वयं पानी लेने के लिए आए थे। मोनू द्वारा 20 रुपये की बोतल दिए जाने की बात कहे जाने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। धक्कामुक्की भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed