फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water,siver construction

पांच मोहल्लों की सीवर लाइन चोक, घरों में सप्लाई से आ रहा दूषित पानी

Sun, 17 Apr 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
water,siver construction
पांच मोहल्लों की सीवर लाइन चोक, घरों में सप्लाई से आ रहा दूषित पानी
विज्ञापन

25 हजार लोग हैं प्रभावित, बोले- पीना तो दूर कपड़े साफ करने लायक भी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मोहल्ला नूर नगर, कोहिनूर रोड, कश्मीरीगेट, साठ फुटा रोड, नेहरू नगर में पानी की निकासी के लिए डाली गई सीवर लाइन चोक हो गई है। इससे इन मोहल्लों के घरों में सप्लाई का पानी दूषित आ रहा है। लोगों की मानें तो यह पानी कपड़े धुलने के लायक भी नहीं है। इससे करीब 25 हजार से अधिक की आबादी दूषित पानी का प्रयोग करने को विवश है।
वर्ष 2008 में जल निगम ने शहर में सीवर लाइन डाली थी। इसके बाद सफाई की सुध अफसरों ने नहीं ली। 13 वर्ष में एक भी बार सीवर लाइन साफ न होने से अब लाइन चोक हो गई है। वार्ड नंबर 59 के मोहल्ला नूर नगर, कोहिनूर रोड, कश्मीरीगेट व 60 फुटा रोड क्षेत्र में स्थिति यह है कि सीवर लाइन का पानी मैनहोल से बाहर उफना रहा है। कई जगह पानी की पाइप लाइन में पहुंचकर पेयजल को दूषित कर रहा है। वार्ड नंबर 59 के पार्षद मो. इसरार का कहना है कि दूषित पानी की समस्या पिछले पांच छह दिनों से बढ़ गई है। सीवर का पानी घरों में पाइप लाइन से पहुंच रहा है। इसकी शिकायत नगर निगम के आलाअफसरों से करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। दूषित पेयजल होने से गर्मी में डायरिया फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं सीवर लाइन की सफाई न होने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। नेहरु नगर के देवेंद्र व राजेश का कहना है कि बदबूदार व दूषित पानी पीना तो दूर इससे कपड़े तक नहीं साफ किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

...
नगर निगम द्वारा सीवर लाइन की सफाई न कराने के कारण घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। पानी पीना तो दूर दुर्गंध के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद जीशान, कश्मीरी गेट
पीने का पानी जो सप्लाई से आ रहा है कि वह पानी इतना दूषित होता है कि उसे पीया नहीं जा सकता। पानी को स्टोर करने पर बदबू फैल रही है।
- वसीम अनवर, नूर नगर
पानी दूषित होने के कारण सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यदि सीवर लाइन साफ हो जाए तो गंदगी के साथ दूषित पानी की समस्या से भी निजात मिल सकती है।
ञ मोहम्मद शानू, 60 फुटा रोड
वार्ड नंबर 59 में सीवर लाइन चोक है। इस कारण कुछ जगह दूषित पानी पहुंचने की बात सामने आई है। जीएम जलकल को निर्देश दिए गए है कि सीवर लाइन की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए। जिससे आमजन को दूषित पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

- अरविंद राय अपर नगर आयुक्त
दूषित पानी पीने से बैक्टीरियल संक्रमण हो सकता है। इससे हैजा, टाइफाइड, पेचिश जैसी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले सकती हैं। वहीं वायरल इंफेक्शन के कारण हेपेटाइटिस ए, फ्लू, टायफाइड और पीलिया जैसी खतरनाक बीमारियां होती हैं। जिन इलाकों में दूषित पानी की सप्लाई आ रही है। वे इसका सेवन करने से बचें।
- डॉ. दिनेश प्रेमी
सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed