{"_id":"6ae0f3f107d64182cb0a2588","slug":"raids-conducted-at-seed-shops-in-the-district-20-samples-sent-for-testing-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-189195-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिले में बीज की दुकानों पर छापेमारी, 20 नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिले में बीज की दुकानों पर छापेमारी, 20 नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
फिरोजाबाद। किसानों को रबी की फसल में गुणवत्ता युक्त बीज मुहैया कराने को मंगलवार को जिले की सभी तहसीलों में स्थित बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान बीज की गुणवत्ता जांच के लिए 20 नमूने लेकर उनको जांच के लिए भेजा गया।
डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में जिले में की गई छापामार कार्रवाई की गई। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने मंगलवार को शिकोहाबाद एवं सिरसागंज तहसील क्षेत्र में स्थित बीज की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान बीज के 15 नमूने इनमें सरसो,मटर,वरसीम एवं गेहूं के नमूने लेकर उनको जांच के लिए भेजा गया। उप निदेशक कृषि एसपी सिंह ने फिरोजाबाद तहसील क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। उन्होंने बीज के दो नमूने संग्रहीत किए जबकि अपर जिला कृषि अधिकारी विष्णु शंकर ने टूंडला तहसील क्षेत्र में छापेमारी करके तीन नमूने लेकर उनको जांच के लिए भेजा है।
भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम प्रमोद कुमार ने जसराना तहसील में छापामार कार्रवाई की गई। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि सभी बीज के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। बीज विक्रेताओं को हिदायत दी है कि उच्च गुणवत्ता का बीज मुहैया कराएं। जो भी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।दुकानदारों को इस दौरान बीज की बुबाई के लिए सही समय की जानकारी किसानों को दी जाए। उन्हें दुकानों पर रेटबोर्ड,स्टॉक बोर्ड,स्टॉक विक्री पंजिका अधतन रखने के निर्देश दिए। किसानों को बीज बिक्री की रसीद अवश्य दी जाए।