फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   WATER PROBLEM,water crisis,water crisis in firozabad,water crisis in UP,population in UP,population density in UP

मई जून में कैसे बुझेगी प्यास, खराब पड़े है नलकूप

Fri, 19 Feb 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
WATER  PROBLEM,water crisis,water crisis in firozabad,water crisis in UP,population in UP,population density in UP
फिरोजाबाद। मई-जून के महीने में शहर की प्यास कैसे बुझेगी। 250 नलकूपों में से 48 नलकूप खराब हैं जबकि वसंत ऋतु के साथ शहर में पानी की आपूर्ति भी बढ़ने लगी है। ऐसे में बार-बार नहर का बंद होना भी चिंता का विषय है।
विज्ञापन

शहर की आबादी करीब साढ़े सात लाख है। इस आबादी को गर्मी के मौसम में प्रतिदिन करीब 125 से 130 एमएलडी पानी की जरूरत है। लेकिन जल निगम के पास इस आपूर्ति को पूरा करने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो वर्तमान में शहर को 115 एमएलडी पानी दिया जा रहा है। मई-जून के महीने में 10 से 15 एमएलडी पानी की आपूर्ति बढ़ जाएगी जबकि शहर के एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में आज भी पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

इन स्रोतों से जलकल दे रहा है आपूर्ति
नलकूपों की संख्या 202
खराब नलकूपों की संख्या 48
सबमर्सिबल की संख्या लगभग 556
खराब सबमर्सिबल की संख्या लगभग 08
शहर को पानी चाहिए 125 एमएलडी
वर्तमान में जल निगम दे रहा है 60 से 65 एमएलडी
जलकल विभाग द्वारा दी जाने वाली सप्लाई 50 एमएलडी
इन क्षेत्रों में है पानी का संकट
शीशग्रान, होली वाली भट्टी, ककरुऊ कोठी नई आबादी, कश्मीरीगेट, झलकारी, आजादनगर सहित अन्य क्षेत्रों में पानी का संकट अभी भी है। कहीं पाइप लाइन नहीं है, तो कहीं गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में शहर को 125 एमएलडी पानी दिया जा रहा है। गर्मी में 10 से 15 एमएलडी पानी की आपूर्ति बढ़ जाती है। इसकी पूर्ति इन्हीं संसाधनों से की जाएगी। - रामबाबू राजपूत, महाप्रबंधक, जलकल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed