फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   WATER PROBLEM

नगला भाऊ में पांच फुट लीकेज पाइप लाइन को बदला गया

Sun, 19 Jul 2020 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
WATER  PROBLEM
नगला भाऊ में लीकेज लाइन जिसको ठीक किया गया - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगला भाऊ क्षेत्र में लीकेज पाइप लाइन को ठीक कराने की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। इस बीच जलकल विभाग ने करीब पांच फीट तक पाइप लाइन को बदलवाने के साथ ही नया पाइप लगवाने के निर्देश दिए। जिससे लीकेज की समस्या का स्थायी हल हो सके। नगला भाऊ क्षेत्र में जलनिगम और जलकल विभाग की पाइप लाइन पड़ी है। दोनों पाइप लाइन में छह से अधिक स्थानों पर लीकेज थे। जिससे क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी। इस समस्या को बुधवार को अमर उजाला द्वारा प्राथमिकता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जल निगम ने पाइप लाइन चेक की थी।
विज्ञापन

इस बीच तीन स्थानों पर लाइन में लीकेज मिला। जिनको शनिवार को ठीक करा दिया था। इस बीच नलकूप की लाइन में लीकेज मिलना शुरू हो गए। जिसकी जानकारी जलकल विभाग के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने टीम भेजकर लीकेज ठीक कराने की कार्रवाई शुरू करा दी। जलकल विभाग के एक्सईएन चंदन सिंह का कहना है कि लीकेज न हो। इसके लिए करीब पांच फुट पाइप लाइन बदलवाई गई है। देर शाम लाइन ठीक हो पाएगी। उसके बाद सप्लाई को चेक किया जाएगा। इसके बाद भी यदि किसी अन्य स्थान पर लीकेज मिलता है तो उसको भी ठीक कराया जाएगा। जिससे दूषित पानी की सप्लाई को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed