फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water

पहले पानी दो...फिर खोलेंगे जाम

Mon, 16 May 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
water
पहले पानी दो...फिर खोलेंगे जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सोफीपुर नई आबादी क्षेत्र में पानी न मिलने से नाराज महिलाओं व लोगों ने सोमवार को खाली बर्तन लेकर फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से महिलाओं ने कहा, पहले पानी दो फिर जाम खोलेंगे। काफी समझाने और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने पर महिलाएं मान गईं। जाम से एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं किया तो वे दोबारा जाम लगाने को बाध्य होंगी।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे महिलाएं खाली बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गई और फतेहाबाद रोड को जाम कर दिया। कई महिलाओं ने आवागमन रोकने के लिए बबूल की टहनियों को भी रख दिया। जिससे वाहन न निकल सकें। सड़क जाम की सूचना पर बसई मोहम्मदपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस से महिलाओं ने कहा कि भीषण गर्मी में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। शिकायत किए जाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिलाओं ने पुलिस से कहा कि पहले पीने के पानी का इंतजाम कराओ हम तभी जाम खोलेंगे। काफी देर तक चली बहस के बाद महिलाएं शीघ्र समस्या के समाधान किए जाने के आश्वासन पर जाम खोलने को तैयार हुईं। जानकारी के अनुसार, टंकी से नई आबादी को सप्लाई नहीं मिल रही है। इससे करीब पांच हजार की आबादी पानी को तरस रही है। इस समस्या से छह माह पूर्व ग्राम प्रधान को अवगत कराया था। लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका। जाम लगाने वालों में संजय, राखी, रामवीर, कस्तूरी देवी , पप्पू, नरेंद्र कुमार सहित काफी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

उधर, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने पिछले कार्यकाल के दौरान नई आबादी में टीटीएसपी(टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट) की स्थापना कराई थी। वर्तमान में दोनों ही सबमर्सिबल की दिक्कत से काम लायक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोफीपुर के ग्राम पंचायत सचिव बोले, टंकी को भरने वाले नलकूप की मोटर खराब होने के कारण दिक्कत हुई है। खराब मोटर को शीघ्र ही ठीक कराया जाएगा। ताकि ग्रामीण जनता को पानी मुहैया हो सके।

वहीं प्रधान यतीश कुमार बोले, गांव सोफीपुर में स्थापित दस हजार लीटर पानी की क्षमता वाली पेयजल टंकी दो नलकूपों से भरी जाती थी। जिनकी मोटर खराब होने से दिक्कत हुई है। नलकूपों को ठीक कराने का काम कराया जा रहा है। शीघ्र ही पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed