फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Water department will get 12 submersibles damaged

खराब पड़े 12 सबमर्सिबल को ठीक कराएगा जलकल विभाग

Sat, 07 Aug 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Water department will get 12 submersibles damaged
फिरोजाबाद। पेयजल संकट दूर करने के लिए जलकल विभाग 12 सबमर्सिबल को री-बोर कराएगा। यह कार्य 15वें वित्त की धनराशि से किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र से पानी का संकट दूर करने के लिए जलकल विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में करीब 212 नलकूपों के साथ 565 सबमर्सिबल से पानी की सप्लाई दी जाती है। मोहल्ला झलकारी नगर, मोमीन नगर, जैन नगर, करबला, शेख लतीफ, ऊर्दू नगर, हबीबगंज, तिलकनगर, दतौजी, दीदामई व जिला मुख्यालय पर लगा सबमर्सिबल काफी समय से खराब हैं। इससे पानी के संकट का सामना करना पड़ता है।

बजट के अभाव में जलकल विभाग के अफसर इसे ठीक नहीं करवा पा रहे थे। क्षेत्रीय जनता और पार्षद सबमर्सिबल को रीबोर कराने के लिए काफी समय से मांग कर रहे थे। अब शासन से मिली 15वें वित्त की धनराशि से इनको ठीक कराने के लिए विभागीय अफसरों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। जलकल महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि 12 सबमर्सिबल रीबोर किए जाने थे। बजट के अभाव में कार्य अधर में लटका हुआ था। 15वें वित्त की धनराशि से री-बोर का कार्य शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed