फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water crisis,firozabad hospital,firozabad medical college,helth problem in firozabad,patient in CHC,firozabad cmo,acmo,acmo tundla

अस्पताल में पानी नहीं, मरीज और परिजन खरीदकर ला रहे

Tue, 09 Mar 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
water crisis,firozabad hospital,firozabad medical college,helth problem in firozabad,patient in CHC,firozabad cmo,acmo,acmo tundla
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल परिसर में कहीं पर भी पानी की व्यवस्था नहीं है। यहां पर जो प्याऊ है, उन पर धूल जमी हुई, नल टूट चुके हैं। शीतल जल की मशीनें शोपीस बनी है। मरीज और उनके तीमारदार बाहर से खरीदकर पानी पीने को मजबूर है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में कहीं पर भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में एक सामाजिक संगठन द्वारा प्याऊ का निर्माण करीब तीन वर्ष पूर्व कराया गया था, लेकिन यह प्याऊ आज तक शुरू नहीं हो सकी। स्थिति यह है कि इसके नल भी टूट चुके हैं। जबकि यहां पर काफी संख्या में मरीज और तीमारदारों का आना-जाना रहता है। जिला अस्पताल परिसर के अंदर कहीं पर भी पानी का साधन नहीं है। गेट नंबर दो के पास बनी प्याऊ भी बंद पड़ी है। गेट नंबर एक के सामने लगी शीतल जल की मशीन खराब पड़ी है।
विज्ञापन

पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पीछे लगी शीतल जल की मशीन कंडम हो चुकी है। टीबी अस्पताल से जिला अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर दो स्थानों पर नल लगे है, लेकिन वह भी बंद पड़े है। ऐसे में अस्पताल आने जाने वाले मरीज और तीमारदार पानी की बोतल अथवा पाउच खरीदकर पीने के लिए विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से पानी लाता है स्टाफ
जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ की माने तो जिला अस्पताल परिसर में पानी का साधन न होने के कारण वह घर से ही बोतल लेकर आते है।
ब्लड बैंक के समीप लगा है आरओ प्लांट
जिला अस्पताल के अंदर वार्ड संख्या दो और तीन के सामने ब्लड बैंक के पास आरओ प्लांट लगा है। अस्पताल बंद होने के बाद मरीज और तीमारदार आरओ का पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। ऐसे में लोग या तो बाजार से पानी खरीदकर पीते है या फिर घर से बोलत में भरकर लाते है।

प्रतिदिन बनते है एक हजार से अधिक पर्चे
जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या पर गौर किया जाए तो प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज आते है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीजों को पानी उपलब्ध कराने के लिए कोई पहल करते नजर नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed