फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Viral fever and dengue outbreak not stopping in Jajumai

जाजूमई में नहीं थम रहा वायरल फीवर एवं डेंगू का प्रकोप

Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Viral fever and dengue outbreak not stopping in Jajumai
जसराना। जसराना विधानसभा के गांव जाजूमई में वायरल फीवर एवं डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुखार से पीड़ित एक सैकड़ा से अधिक मरीजों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सात मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना में भर्ती हैं। जाजूमई में बीमारी के चलते बीस से अधिक मौतें भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाजूमई निवासी शीला देवी पत्नी वीरपाल, रीता पत्नी कौशल, निर्मला देवी, वीरेंद्र सिंह, अमरपाल एवं दो अन्य का उपचार चल रहा है। जाजूमई में बुखार के चलते जहां बीस से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है वहीं एक सैकड़ा से अधिक लोगों का शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, सैफई एवं दिल्ली में उपचार चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थय केंद्र जसराना द्वारा पिछले तीन दिन से गांव में शिविर लगाकर लोगों को उपचार दिया जा रहा है। सोमवार को गांव में सफाई कराने के साथ फॉगिंग भी कराई गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुनींद्र कुमार ने बताया जाजूमई में पिछले तीन दिनों से शिविर लगाया जा रहा है। हालात को नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है। सात मरीजों को सीएचसी पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed