फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Villagers' protest in Ghunpai continues for seventh day

Firozabad News: घुनपई में ग्रामीणों का धरना सातवें दिन भी रहा जारी

Thu, 19 Dec 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers' protest in Ghunpai continues for seventh day
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद तहसील के गांव घुनपई के छह परिवारों के साथ तहसील प्रशासन न्याय नहीं कर सका। तहसीलदार की पैमाइश के बाद भी धरना दे रहा परिवार संतुष्ट नहीं है। छोटे-छोटे बच्चों एवं परिवार की महिलाओं के साथ खुले आसमान के नीचे धरना देने को मजबूर है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही मांग नहीं मानी गई तो मुख्यमंत्री दरबार में भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। घुनपई के ग्रामीणों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। पीड़ितों का आरोप है सिक्सलेन हाईवे के किनारे स्थित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। तहसील प्रशासन ने उक्त जमीन की दो दिन तक पैमाइश की, लेकिन तहसीलदार के साथ स्टाफ ने किसी ने हम लोगों से कोई पूछताछ नहीं की। धरना दे रहे मुकेश कुमार का आरोप लगाया कि तहसील की टीम विपक्षियों से मिली हुई है। लेखपाल व अधिकारी अपने हिसाब से पैमाइश करते रहे। उन्होंने कहा पैमाइश से वह संतुष्ट नहीं हैं। तहसील प्रशासन के द्वारा उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही न्याय नहीं मिला तो वह पूरे परिवारों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में जाकर धरना प्रदर्शन व भूख हड़़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर प्रवीण कुमार, सीता देवी, अशोक कुमार, केशव सिंह, मेहताब सिंह, सतीश चंद्र, सरिता चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed