{"_id":"66e5a98cc02da8c05303f8ae","slug":"villagers-beat-him-up-and-then-abused-his-family-in-firozabad-hurt-by-this-youth-attempt-suicide-2024-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पहले पीटा फिर परिवार के खिलाफ बोले अपशब्द... आहत युवक फंदे से झूला; हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पहले पीटा फिर परिवार के खिलाफ बोले अपशब्द... आहत युवक फंदे से झूला; हालत नाजुक
Sat, 14 Sep 2024 08:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Sep 2024 08:49 PM IST
सार
सुहागनगरी में ग्रामीणों ने पहले युवक को पीटा। फिर उसके परिवार के खिलाफ अपशब्द बोले। इससे आहत युवक फंदे से झूलकर आत्महत्या की कोशिश की। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
युवक को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में परिवार के खिलाफ अपशब्द बोले जाने से आहत होकर ग्रामीण ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के लखनई गांव की है। गांव निवासी बदन सिंह (40) शनिवार को घर पर मौजूद थे। वह किसी काम से खेत पर गए हुए थे। तभी ग्रामीणों ने किसी बात को लेकर बदन सिंह से उसके परिवार के बारे में अपशब्द कहे। इनको सुनकर वह परेशान हो गया।
विज्ञापन
उसने घर पर आकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। वह फंदे से झूल गया। फंदे से लटके बदन सिंह पर उसकी पत्नी ममता देवी की नजर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। चीखपुकार की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी वहां आ गए। जिन्होंने बदन सिंह को फंदे से उतारकर उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हालत नाजुक होने के चलते उसे यहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने पीड़ित के साथ पिटाई भी की है। इंस्पेक्टर नसीरपुर राजीव राघव का कहना है कि हमारे पास घटना की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।