फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   village pradhan was shot by his nephew at wedding ceremony

UP: शादी समारोह में प्रधान को मारी गोली, जमीन के विवाद में भतीजे ने किया हमला; हालत गंभीर

Mon, 09 Feb 2026 11:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 09 Feb 2026 11:30 PM IST
सार

गोली सीधे प्रधान की पीठ में जा लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। रिश्तेदार उनको ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
village pradhan was shot by his nephew at wedding ceremony
अस्पताल में भर्ती घायल प्रधान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में रिश्ते के भतीजे ने सोमवार रात जाखई के प्रधान सोमप्रकाश को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल प्रधान को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नारखी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सौंठ के निवासी प्रधान सोमप्रकाश सोमवार रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के ठार पूठा चौराहे के पास स्थित लक्ष्य फार्म हाउस में अपने साले के बेटे के लग्न टीका कार्यक्रम में आए थे। जैसे ही वे फार्म हाउस के गेट पर पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे उनके रिश्ते के भतीजे ललित ने उन पर पीछे से फायरिंग कर दी। गोली सीधे प्रधान की पीठ में जा लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। रिश्तेदार उनको ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में घायल प्रधान सोमप्रकाश ने बताया कि गांव में सरकारी जमीन पर मंदिर बनवाने को लेकर गांव में ही रहने वाले रिश्ते के भतीजे ललित से उनका एक माह पहले विवाद हुआ था। ललित अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर मंदिर का निर्माण कराना चाहता था, जिसका कड़ा विरोध किया था। इसी रंजिश के चलते ललित ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन मौके पर, तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी और थाना रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव दुबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और चश्मदीदों से पूछताछ की।


पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर प्रधान को गोली मारी गई है। परिवार की ओर से तहरीर ली जा रही है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी ललित की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। -रवि शंकर प्रसाद, एसपी सिटी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed