फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Video of revenue inspector taking bribe in Shikohabad goes viral, suspended

Firozabad News: शिकोहाबाद में राजस्व निरीक्षक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, सस्पेंड

Sun, 21 Jul 2024 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 21 Jul 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Video of revenue inspector taking bribe in Shikohabad goes viral, suspended
रिश्वत लेता कर्मचारी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। तहसील शिकोहाबाद में तैनात राजस्व निरीक्षक का ग्रामीण से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको संज्ञान में लेकर प्रशासन ने राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया है, विभागीय जांच बिठा दी गई है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद तहसील में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आ चुके हैं। सिरसागंज रूधैनी भूमि प्रकरण व नवादा भूमि प्रकरण काफी चर्चा में रहे थे। अब तहसील शिकोहाबाद के राजस्व निरीक्षक रजनीश शर्मा की ओर से एक ग्रामीण से नोटिस देने के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें राजस्व निरीक्षक सफेद रंग की वैगन आर कार को लेकर एक गांव में गए थे। जहां उन्होंने ग्रामीण से मुलाकात की। ग्रामीण ने उनसे मिलने के बाद जेब में रखे हुए 500 रुपये के नोटों की गड्डी उनको थमा दी। उन्होंने तुरंत ही नोटों को अपनी जेब में रख लिया और ग्रामीण के व्हॉटसएप नंबर की पुष्टि करने के बाद उस पर भेजे गए नोटिस का प्रिंट आउट निकलवाकर नगला डहर में बांटने की बात कही। इस पर ग्रामीण ने नोटिस को खुद न बांटकर राजस्व निरीक्षक को ही इस काम की जिम्मेदारी सौंप दी। जिसके बाद राजस्व निरीक्षक अपनी कार में बैठकर गांव से रवाना हो गया। राजस्व निरीक्षक का रिश्वत लेते हुए वीडियो सर्दियों के मौसम का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि राजस्व निरीक्षक एवं ग्रामीण दोनों ही गरम कपड़े पहने हुए हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने भी इस वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पहले भी चर्चाओं में रहे हैं राजस्व निरीक्षक
राजस्व निरीक्षक का रिश्वत लेते हुए जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हमारे संज्ञान में आया है। आरोपी राजस्व निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुश्री विकल्प, एसडीएम, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed