फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Vehicle ran over a youth on the highway, death

Firozabad News: वाहन ने हाईवे पर युवक को रौंदा, मौत

Sun, 12 Jan 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vehicle ran over a youth on the highway, death
शिकोहाबाद। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन


रविवार सुबह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर के समीप हाईवे पर एक 40 वर्षीय युवक पैदल जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक भाग निकला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। वहीं वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि वाहन चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed