फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   VDO car went uncontrolled and overturned in ditch In Firozabad five people including wife were injured

Firozabad: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी वीडीओ की कार, पत्नी सहित पांच लोग घायल, बेटी का इलाज कराने जा रहे थे

Sat, 11 Mar 2023 06:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 06:57 PM IST
सार

फिरोजाबाद में कार के सामने अचानक बच्चा आ जाने से वह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में वीडीओ, उनकी पत्नी, बेटी सहित पांच लोग घायल हो गए। वह अपनी बीमार बेटी का इलाज कराने एटा से आगरा जा रहे थे।

विज्ञापन
VDO car went uncontrolled and overturned in ditch In Firozabad five people including wife were injured
खाई में पलटी कार, आसपास जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार दोपहर ग्राम विकास अधिकारी की कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। वह बीमार बेटी का उपचार कराने के लिए एटा से आगरा जा रहे थे। रास्ते में सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में हादसा हो गया। 

विज्ञापन


एटा जिले के नगला इमलिया गांव निवासी अनिल कुमार यादव एटा में ही ग्राम विकास अधिकारी हैं। उनकी चार साल की बेटी मिस्टी की तबीयत खराब थी। वह उसे उपचार के लिए अपनी स्विफ्ट कार से आगरा जा रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी प्रीती, साली रजनी, बेटा अंशु सवार थे। 

विज्ञापन

अचानक बच्चा गाड़ी के सामने आ गया

फिरोजाबाद में पचोखरा थाना क्षेत्र के नगला दल गांव के पास एक बच्चा अचानक सामने आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में वह संतुलन खो बैठे। कार करीब 10 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में अनिल कुमार सहित कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसा होने पर आसपास लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार इलाज के लिए आगरा ले गए

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को कार से बाहर निकाला। इस बीच सूचना पर उनके रिश्तेदार भी पहुंच गए। वह सभी को इलाज के लिए आगरा ले गए। थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल ने बताया कि घटना में किसी को अधिक चोट नहीं आई है। उन्होंने किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed