फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Valve of Mayapuri tank is damaged, water crisis in many areas

Firozabad News: मायापुरी टंकी का वॉल्व खराब, कई मोहल्लों में जल संकट

Mon, 01 Sep 2025 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 01 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Valve of Mayapuri tank is damaged, water crisis in many areas
फिरोजाबाद। मायापुरी टंकी का वॉल्व रविवार को खराब हो गया। मायापुरी टंकी का वॉल्व खराब होने के बाद शहर के कई मोहल्ला में पेयजल संकट खड़ा हो गया। इससे सोमवार को भी जल संकट गहराने के आसार हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला बोद्याश्रम रोड, तिलकनगर, सुभाष कॉलोनी, सत्यनगर टापा क्षेत्र के घरों में पानी नहीं पहुंचा। सत्यनगर टापा स्थित पेयजल टंकी का वॉल्व खराब होने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई। जलकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तेज बरसात के कारण पेयजल टंकी के वॉल्व मरम्मत नहीं हो पाई। ऐसे में सोमवार की सुबह भी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने का अंदेशा है। वहीं अवर अभियंता जलकल मनोज कुमार के मुताबिक टंकी के वॉल्व को सही कराने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि सोमवार को टंकी से जुड़े मोहल्लाें में जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed