{"_id":"5e9d86578ebc3ed57808daa1","slug":"vahan-checking-firozabad-news-agr438576298","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन के अफसरों ने बरती सख्ती,वाहनों को कराया गया पंचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन के अफसरों ने बरती सख्ती,वाहनों को कराया गया पंचर
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित जयश्री टाकीज चौराहे पर चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डीएम-एसएसपी ने कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सख्ती और बढ़ा दी। सुभाष तिराहा, गांधीपार्क चौराहा से लेकर बाजार की ओर जाने वाले रास्ते में मेडिकल कॉलेज, बैंकों के बाहर लग रही भीड़ को खदेड़ दिया। वाहन खड़े होने पर पंक्चर कर दिया। अधिकारी काफी देर तक बाजार में डेरा डाले रहे।
डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल सोमवार को सुबह वाहनों के काफिले के साथ निकला। उन्होंने जाटवपुरी चौराहे पर लगी बैरीकेडिंग को और मजबूत कराया। ताकि यहां से कोई प्रवेश नहीं करने पाए। नगला बरी चौराहे पर पहुंचे यहां वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए। सुभाष तिराहे पर प्रवेश के दौरान कई वाहनों के चालान काटे गए। डीएम, एसएसपी के साथ नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह टीम के साथ पैदल-पैदल सुभाष तिराहे से गांधीपार्क चौराहे पर पहुंच गए।
इस दौरान बैंकों के बाहर खड़े वाहनों को हटवा दिया। सभी से घरों से पैदल आने की हिदायत दी। गांधीपार्क के चौराहे पर काफी देर तक कैंप किए रहे। मेडिकल की दुकानों के बाहर जमा भीड़ को नियंत्रित कराया। इस दौरान बैंक की ही ओर जाने वालों तक को सिपाहियों ने रोक दिया। अफसरों का रुख इसके बाद सिनेमा चौराहा सदर बाजार होते हुए ही हॉटस्पॉट एरिया की ओर हो गया। एसएचओ रसूलपुर तथा उनकी टीमों से फीडबैक लिया। डीएम ने सभी से घरों में ही रहने की अपील की। ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं होने पाए। होम डिलीवरी सिस्टम को प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने के निर्देश दिए।