फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Used to do recce during the day and commit theft at night.

Firozabad News: दिन में करते थे रेकी, रात में चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

Sun, 14 Jan 2024 02:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 14 Jan 2024 02:12 PM IST
विज्ञापन
Used to do recce during the day and commit theft at night.
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ पुलिस नेे तीन युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिन में मकानों की रेकी करते थे। वहीं, रात में उन्हीं मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इनके कब्जे से अवैध असलहे और चोरी करने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पकड़े गए युवक शातिर किस्म के अपराधी बताए गए हैं।सीओ शिकोहाबाद प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि सर्दी बढ़ते ही मकान और दुकानों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी होने लगी थी। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तार के लिए टीमों को लगाया गया था। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सोलंकी ने एसआई सुधीर सिंह के साथ चोरी की योजना बना रहे तीन चोरों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इनमें थाना फरिहा के मोहल्ला कछियाना निवासी कमल, देव उर्फ देवकी और नई बस्ती निवासी मोहन शामिल हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पकड़े गए चोर दिन में घूमकर मकानों को अपना लक्ष्य बनाते थे और रात में मौका पाकर चोरी की वारदातों का अंजाम देते थे। चोरी करने के बाद माल को आपस में बांट लेते थे। पुलिस को पुरानी घटनाओं से संबंधित कोई सामान उनके पास से नहीं मिला, लेकिन तमंचा कारतूस, लोहे की रॉड के अलावा अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन



बड़ी चोरी की बनाई थी योजना
थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि पकड़े गए चोर बड़े ही शातिर किस्म के अपराधी हैं। इन्होंने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। अगर पकड़े न जाते तो बड़ी घटना होे सकती थी। तीनों को जेल भेजा है। न्यायालय से आरोपियों को पुन: रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed