फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UPSIDC feeder power supply was disrupted for 10 hours.

Firozabad News: यूपीएसआईडीसी फीडर की 10 घंटे बाधित रही बिजली

Sun, 28 Dec 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 28 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
UPSIDC feeder power supply was disrupted for 10 hours.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में रविवार को सुबह करीब 10 बजे से रात 8 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। इस दौरान यूपीएसआईडीसी लाइन के साथ इंडस्ट्रियल फीडर, जेल फीडर, सैलाई फीडर, जाखई फीडर और नेपई की सप्लाई बंद रही। करीब 10 घंटे तक बिजली न आने से दो हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित रहे।
विज्ञापन


शटडाउन के दौरान उपकेंद्र पर ब्रेकर लगाने, दो नंबर कंट्रोल पैनल स्थापित करने, सीटी-पीटी लगाने, डॉग कंडक्टर बदलने और एसटीपी पोल लगाने का कार्य किया गया। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से औद्योगिक इकाइयों और घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में अवर अभियंता कयामुद्दीन ने बताया कि शटडाउन के दौरान आवश्यक तकनीकी कार्य कराए गए हैं, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति बेहतर और सुरक्षित बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed