फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uproar, sloganeering in Sudama Nagar due to non-drainage of dirty water

Firozabad News: गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर सुदामा नगर में हंगामा, नारेबाजी

Fri, 28 Jun 2024 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 28 Jun 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Uproar, sloganeering in Sudama Nagar due to non-drainage of dirty water
गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर सुदामा नगर में हंगामा, नारेबाजी
विज्ञापन

- मौके पर पहुंचे अधिकारी, पंपिंग मशीन से कराई गंदे पानी की निकासी समझाने पर माने
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। वार्ड संख्या 20 की कई गलियों में जलभराव की समस्या झेल रहे क्षेत्रीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। कुछ लोग धरना पर भी बैठ गए। जानकारी मिलने पर निगम के जलकल और निर्माण विभाग के अधिकारी मौके घर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। निगम अफसरों ने 15वें वित की धनराशि से जाली एवं सीसी निर्माण कराने का आश्वासन दिया।



वार्ड संख्या 20 से जुड़ी कई गलियों में बीते दो तीन दिन से वर्षाजल एवं घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की उचित प्रबंध नहीं है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण वार्ड के सुदामा नगर में कई दिन से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायत के बाद भी जब गंदे पानी की निकासी नहीं हुई तो शुक्रवार की सुबह क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान कई लोग धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलने पर निगम अफसर मौके पर पहुंचे। मौके पर सुदामा नगर के आसपास कई मकानों के आगे नाली पर पक्का निर्माण करा अवरुद्ध होने की स्थिति में जलकल और निर्माण विभाग के अधिकारियों ने गलियों में जमा पानी को पंपिंग मशीन से जाकर लोग शांत हुए। मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता रामशंकर के मुताबिक सुदामा नगर में 15 वें वित्त की धनराशि से दोबारा बनवाया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed