{"_id":"636e942cc1baa9685920ec33","slug":"uproar-over-information-that-oil-was-found-in-petrol-police-pacified-the-matter-firozabad-news-agr553085356","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल में ऑयल मिला होने की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल में ऑयल मिला होने की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों ने जमकर हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि पेट्रोल पंप संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी। वाहन चालकों का कहना था कि पेट्रोल पंप से जो पेट्रोल वाहनों में डाली जा रही है उसमें ऑयल मिला है। ऑयल मिला होने के कारण वाहनों के इंजन खराब होने का खतरा है। पेट्रोल पंप संचालक ने वाहनों में दूसरी पेट्रोल डलवाई तब कहीं मामला शांत हो सका।
मामला बृहस्पतिवार रात का है। दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ वाहन चालकों ने पेट्रोल डलवाई थी। इस बीच वाहन चालकों को जानकारी हुई कि पेट्रोल में ऑयल मिला है। इससे वाहन का इंजन खराब हो सकता है। इस बात को लेकर उन्होंने पेट्रोल पंप पर हंगामा शुरू कर दिया। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हंगामे की सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।
प्रभारी थानाध्यक्ष दक्षिण अनिल कुमार का कहना था कि पेट्रोल में ऑयल मिला होने की सूचना पर वाहन चालकों ने हंगामा किया था। वाहन चालकों को समझाकर मामले को शांत कराया गया था। पहले से डली पेट्रोल को निकलवाकर दूसरी पेट्रोल डलवाई गई। हंगामे की सूचना पर शुक्रवार को पूर्ति विभाग की टीम भी जांच करने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंची थी।