{"_id":"69838f38010d5e0f850c952b","slug":"uproar-over-indecency-with-attendants-at-100-bed-hospital-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-166958-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 100 शैया अस्पताल में तीमारदारों से अभद्रता पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 100 शैया अस्पताल में तीमारदारों से अभद्रता पर हंगामा
Wed, 04 Feb 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के 100 शैया अस्पताल में बुधवार तड़के करीब पांच बजे तीमारदारों और स्टाफ के बीच हुए विवाद से हड़कंप मच गया। कैलाश नगर निवासी हरिओम मिश्रा ने आरोप लगाया कि एसएनसीयू में भर्ती उनके 20 दिन के बच्चे की देखभाल कर रही पत्नी के साथ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने अभद्रता की और दोनों को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत डायल 112 और एक्स पर की, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
मामले में पीड़ित पिता ने थाना उत्तर में तहरीर दी है। वहीं, सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चा एसएनसीयू में था, जबकि तीमारदार बिना फाइल के पीकू वार्ड में लेटे थे, जिस पर स्टाफ ने उन्हें बाहर जाने को कहा था। सीएमएस ने संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा है और जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद