{"_id":"66df49ae4fd04343c10166e4","slug":"uploading-a-reel-with-revolver-on-instagram-proved-costly-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-132972-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: इंस्टाग्राम पर रिवॉल्वर संग रील अपलोड करना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: इंस्टाग्राम पर रिवॉल्वर संग रील अपलोड करना पड़ा महंगा
Tue, 10 Sep 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रिवॉल्वर लगाकर इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करना युवक को महंगा पड़ गया। अपलोड किए गए वीडियो पर ट्वीट होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग की कार्रवाई की।
इंस्टाग्राम पर सूरज यादव (18) ने रिवॉल्वर लगाकर कुछ दिनों पूर्व रील बनाकर अपलोड की थी। इसको देखने के बाद रविकांत नाम के युवक ने ट्वीट कर दिया था। जिसका संज्ञान लेने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करने वाले युवक को हिरासत में लिया है। उसकी तलाशी के बाद उसके पास से खिलौने वाली रिवॉल्वर बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि युवक ने रिवॉल्वर के साथ रील अपलोड की थी। जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।