{"_id":"5fecbf628ebc3e3f527cfb2e","slug":"up-schools-curruption-firozabad-news-agr4742693114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक पूरे किए बिना चल रहे 10 माध्यमिक विद्यालय, अंतिम चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक पूरे किए बिना चल रहे 10 माध्यमिक विद्यालय, अंतिम चेतावनी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वर्षों से अधूरे मानक के साथ संचालित हो रहे 10 माध्यमिक विद्यालयों पर संकट आ गया है। इन विद्यालयों में कमियों को जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जेडी का पत्र आने के बाद स्कूल प्रबंध समिति में खलबली मची हुई है। अभी तक फाइलों को लंबे समय तक दबाया जा रहा था। अब सीधे कार्रवाई के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं।
अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के पत्र के आधार पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल ने विद्यालयों को अधिनियम की धारा 16 डी के अंतर्गत नोटिस जारी किया है। विद्यालय प्रबंधक को मान्यता पत्र में दी गई कमियों को पूरा करके अपना उत्तर 15 दिन के अंदर जेडी को देना होगा। ऐसा न करने पर विद्यालय की प्रबंध समिति को भंग करने का प्रस्ताव संस्तुति के साथ परिषद को भेजने की चेतावनी दी गई है।
इन स्कूलों को मान्यता 1994 में मिली थी। इतना समय बीतने के बाद भी संचालित स्कूलों ने मानक पूरे नहीं किए। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद का कहना है कि 10 विद्यालयों को काफी समय पूर्व मान्यता दी गई थी और मानक पूरे करने को कहा गया था। मगर 10 स्कूलों ने मानक पूरे नहीं किए हैं। ऐसे में जेडी सर का पत्र आया है। 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विद्यालयों में ये हैं कमियां
विद्यालय भवनों में कमरों की संख्या मानक से कम है। शिक्षण सामग्री पर्याप्त संख्या में नहीं है। विद्यालय के नाम भूमि होने का बैनामा नहीं उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा अन्य कमियां भी हैं। मान्यता की शर्तों को पूरा न करने वालों में एडेड विद्यालय भी हैं।
इन विद्यालयों पर है संकट
वीरांगना अवंतीबाई उमावि नगला खंडारी, संत शिवानंद जीएल उमावि, अलीनगर कैंजरा, एमएम यश उमावि जसराना, जनशक्ति उमावि रुधैनी सराय, शारदा शिशु भारती इंटर कॉलेज महावीर नगर, श्रीमति धूपश्री हायर सेकेंड्री स्कूल आसफाबाद, अहिल्याबाई कन्या विद्यालय मक्खनपुर सहित 10 विद्यालयों के नाम शामिल हैं।