{"_id":"67b4e7470e4ab1d1b30dab9b","slug":"up-board-papers-will-be-kept-in-separate-shelves-police-will-keep-an-eye-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-142904-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : अलग-अलग अलमारियों में रखे जाएंगे पेपर, रहेगी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : अलग-अलग अलमारियों में रखे जाएंगे पेपर, रहेगी पुलिस की नजर
Wed, 19 Feb 2025 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के पहली पहली बार एक विषय के दो प्रश्नपत्र केंद्रों पर पहुंचा रहा है। प्रश्नपत्रों को केंद्रों को अलग-अलग अलमारियों में रखना होगा। पेपर के लॉकर पुलिस की नजर रहेगी। विभाग की ओर से प्रश्नपत्रों के जिस सेट को खोलने की जानकारी दी जाएगी, उसे खोलकर छात्रों को देना होगा। मंगलवार को जिला मुख्यालय से केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचना शुरु कर दिया। वहीं, कंट्रोल रूम को सक्रिय कर 24 घंटे की निगरानी भी शुरु कर दी गई। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से हैं। बोर्ड से शनिवार को प्रश्नपत्र आ चुके हैं और मंगलवार को प्रश्न पत्रों का वितरण शुरु हो गया। अधिकारियों का कहना है कि कुछ केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचना शुरु हो गए हैं। शीघ्र ही पेपर सभी 107 केंद्रों पर पहुंचाने की तैयारी चल रही है। पेपर के ए और बी दो सेट मिलेंगे। बी सेट के पेपर के लॉकर की एक चाबी संबंधित थाने और एक प्रधानाचार्य के पास होगी। विभाग को अगर पेपर के दौरान कुछ गड़बड़ी लगती है तो वह तत्काल दूसरे पेपरों को खुलवाकर इसमें बदलाव कर देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार परीक्षा के दौरान कड़ाई बरती जा रही है। बोर्ड परीक्षा के सभी केंद्र वॉइस रिकार्डर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे। परीक्षा के दौरान की रिकॉर्डिंग केंद्रों को छह महीने तक पूरी रखनी होगी। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण पूरा हो चुका है। हालांकि बोर्ड की ओर से एक विषय के दो प्रश्नपत्र बंटने से केंद्रों के ऊपर अतिरिक्त भार हो गया है। केंद्रों को अपने विद्यालय में पेपरों की सुरक्षा, रखरखाव की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कई परीक्षार्थियों के विषयों में परिवर्तन हो गया था। किसी को गृह विज्ञान की जगह गणित, तो किसी को जीव विज्ञान की जगह कला विषय मिल गया था। अब विषय संशोधन के लिए बोर्ड ने अपनी वेबसाइट खोल दी है। परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से पहले अपना विषय संशोधन करा लें।