{"_id":"6779864f546c61346d0eb504","slug":"up-board-50-percent-teachers-of-other-colleges-will-become-room-inspectors-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-140202-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 50 फीसदी शिक्षक दूसरे कॉलेज के बनेंगे कक्ष निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 50 फीसदी शिक्षक दूसरे कॉलेज के बनेंगे कक्ष निरीक्षक
Sun, 05 Jan 2025 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। जिले के 107 परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक बाहरी स्कूलों के तैनात किए जाएंगे। इनका परिचय पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जारी किया जाएगा। शिक्षकों के विषय के हिसाब से ब्यौरा जुटाया जा रहा है। साथ ही उनके पालियों के बारे में जानकारी अपलोड की जा रही है।
107 परीक्षा केंद्रों में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के कुल 84 हजार विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसमें करीब 2 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बोर्ड के नए आदेश से शिक्षकों की दूसरे स्कूलों में ड्यूटी लगाए जाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर अनुक्रमांक के साथ ही पुस्तिका क्रमांक लिखना भी अनिवार्य है। परीक्षा समाप्ति के बाद सभी परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराकर ही उन्हें कक्ष से बाहर निकलना जाएगा।