फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   University examinations may take on Eclipse

विश्वविद्यालय परीक्षाओं पर लग सकता है ग्रहण

Fri, 05 Feb 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी एक मार्च से परीक्षा कैसे शुरू करा पाएगा? स्नातक फार्म भरने की अंतिम तिथि यूनिवर्सिटी ने पांच फरवरी लागू की थी। परीक्षाएं एक मार्च से शुरू कराने के वायदे किए गए लेकिन अंतिम तिथि के बाद भी आधे से ज्यादा कॉलेजों में फार्म नहीं भरे जा सकें हैं। कई कॉलेज इस भरोसे हैं कि यूनिवर्सिटी हर बार की तरह इस बार भी फिर वेबसाइट खोलेगी।
विज्ञापन

इस बार भी परीक्षाएं देरी से होने की उम्मीद है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को अगला सत्र फिर भारी पड़ेगा। यूनिवर्सिटी ने स्नातक कक्षाओं के फार्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। फिर भी कॉलेज संचालक पूरी तरह बेफिक्र हैं। आधे से ज्यादा परीक्षा फार्म अधूरे पड़े हैं। शहर के एसआरके डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन अग्रवाल ने कहा कि अभी फार्म पूरे नहीं भरे हैं। जल्द से जल्द फार्म वितरण कराया जाएगा। वहीं, पालीवाल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाईसी पालीवाल कहते हैं कि हमारे कॉलेज से कई फार्म भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन


देरी से रिजल्ट तो बिगड़ा भविष्य
पाली डिग्री कॉलेज का एक छात्र एमएससी प्रथम वर्ष परीक्षा में फेल हो गया। री भरने के बाद बीएड में प्रवेश ले लिया। लेकिन री का परीक्षा परिणाम देरी से आया और उसमें भी परीक्षार्थी फेल हो गया। देरी से परीक्षा परिणाम आने के कारण परीक्षार्थी को बीएड की पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed