फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   underpass,underpass firozabad,underpass development firozabad

फोटो - चंद्रवारगेट पर अंडरपास का निर्माण शुरू होने में लग जाएंगे तीन माह

Sat, 12 Sep 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
underpass,underpass firozabad,underpass development firozabad
फिरोजाबाद। चंद्रवार गेट पुलिया पर प्रस्तावित नौ मीटर चौड़े अंडरपास का निर्माण शुरू होने में करीब तीन माह का समय लग जाएगा। रेलवे इसके लिए पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी करेगा। अंडरपास निर्माण के लिए मंजूरी के साथ शासन से बजट मंजूर होने पर इस क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

चंद्रवार गेट पुलिया पर नौ मीटर अंडर पास का निर्माण 11 करोड़ 89 लाख रूपये के बजट से किया जाएगा। विधायक मनीष असीजा ने रेलमंत्री पियूष गोयल और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने जो तर्क रखे उससे प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने में वह सफल हो गए।
विज्ञापन

इस अंडरपास का निर्माण रेल विभाग करेगा। पहले टेंडर प्रक्रिया होगी। टेंडर प्रक्रिया में करीब तीन महीने का समय लग जाएगा। विधायक मनीष असीजा का कहना है कि जिस तरह प्रस्ताव को त्वरित मंजूरी मिली है निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना किनारे के गांवों की दो लाख की आबादी को मिलेगा लाभ
फिरोजाबाद। अंडरपास के निर्माण से छारबाग, सोफीपुर, तोतलपुर, शंकरपुर, मढ़वा और यमुना किनारे से जुडे़ गांवों की करीब दो लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
अंडरपास मंजूृर होने पर जताई खुशी
फिरोजाबाद। श्री माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब की प्रदीप गुप्ता कैलादेवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विधायक मनीष असीजा के प्रयास की सराहना की। खुशी जाहिर करने वालों में कुलभूषण गुप्ता, सुनील सेठ, सीताराम गुप्ता,पंकज गुप्ता, राममुरारी गुप्ता, सुनील, संतोष कुशवाह, कन्हैया गुप्ता, अशोक गुप्ता शामिल थे। श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मेला महोत्सव समिति के संस्थापक मनोज कुमार रायबोरिया, पंडित सुनील शर्मा, डॉ. डीआर वर्मा, डॉ. उदयवीर सिंह यादव, विजय सिंह, राजेंद्र गुप्ता, रमेश बघेल, रामवीर झा ने कहा कि इससे एक बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed