{"_id":"5dadeb4f8ebc3e0160260f0b","slug":"uncontroled-car-overturend-6-people-injured-firozabad-news-agr4116550180","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एक्सप्रेस वे अनियंत्रित कार पलटी, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एक्सप्रेस वे अनियंत्रित कार पलटी, छह लोग घायल
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कानपुर से दिल्ली जा रही कार अनियंत्रित होकर मटसेना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दतावली के समीप पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर यूपीडा एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
वंदना आईटीआई कॉलेज परिसर निवासी अभिराज तिवारी अपने परिवार के साथ सुबह कानपुर से दिल्ली अपनी कार से जा रहे थे। मटसेना क्षेत्र अंतर्गत अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोग प्रीती तिवारी पत्नी अभिराज तिवारी, नीलू देवी पत्नी विवेक तिवारी, ऊषा देवी पत्नी अनिल तिवारी, गन्नू तिवारी, आयुषी तिवारी और कान्हा तिवारी पुत्र अभिराज तिवारी निवासी वंदना आईटीआई कॉलेज कानपुर घायल हो गए।
जानकारी पर यूपीडा कर्मचारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया और दो गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।