फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   uncle name written on Aadhaar card instead of father name now under pressure to sell property In Firozabad

UP News: आधार कार्ड में पिता की जगह लिखा लिया फूफा का नाम, संपत्ति बैनामा का बना रहा दबाव; मामला पहुंचा कोर्ट

Sat, 19 Oct 2024 06:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 06:09 PM IST
सार

आरोपी ने आधार कार्ड में पिता की जगह फूफा का नाम लिखा लिया। इसके बाद संपत्ति बैनामा करने का दबाव बनाने लगा। मामला कोर्ट पहुंचा तो केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
uncle name written on Aadhaar card instead of father name now under pressure to sell property In Firozabad
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में संपत्ति हड़पने के लिए आधार कार्ड में पिता का नाम बदलवाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद जहां पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। वहीं पीड़ित का कहना है कि आरोपी युवक उसके साले का लड़का है। अब वह संपति को हड़पने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


घटना जसराना थाना क्षत्र के नगला फकीरा गांव की है। गांव निवासी गीतम सिंह ने भूपेंद्र कुमार निवासी शादीपुर थाना सिरसागंज के खिलाफ धोखाधड़ी एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा न्यायालय के निर्देश पर दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि भूपेंद्र उसके साले का लड़का है। 
विज्ञापन


आरोपी ने पिता के नाम की जगह पीड़ित का नाम दर्ज कराने के साथ ही पता भी नगला फकीरा करवा लिया है। नाम एवं पता बदवाकर आरोपी पीड़ित की संपति को हड़पने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि भूपेंद्र 14 मई को उसके घर आया। संपति पर कब्जा करने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस में गुहार लगाने के साथ एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed