फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uncle died due to drowning in the river while trying to save his niece

Firozabad News: भतीजी को बचाने के प्रयास में चाचा की नदी में डूबने से मौत

Mon, 26 Jun 2023 10:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 26 Jun 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Uncle died due to drowning in the river while trying to save his niece
जसराना। खेत से काम कर लौट रहे किसान की भतीजी का पैर फिसल गया। भतीजी नदी में डूबने लगी, उसे बचाने के प्रयास में चाचा भी आवा नदी में गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने भतीजी को बचा लिया। लेकिन, चाचा की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 11 बजे थाना जसराना के गांव झपारा भारत सिंह (73) अपनी भतीजी रामा देवी (40) पत्नी ज्ञानेंद्र के साथ खेत से कार्य करने के बाद घर लौट रहे थे। नदी को पार करते समय अचानक रामा देवी का पैर फिसला और वह डूबने लगी। भतीजी को डूबता देख भारत सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया। भतीजी को बचाने के प्रयास में भारत सिंह का पैर भी फिसला और वह डूबने लगे। महिला एवं पुरुष को डूबने पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में लोगों ने नदी में छलांग लगाकर महिला को निकालकर उपचार के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

काफी तलाश के बाद नदी से वृद्ध को निकाला जा सका। परिजन वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया गांव के लोग नदी के दूसरे पार कार्य करने जाते हैं। लेकिन पुल नहीं होने के कारण नदी में घुसकर ही उसे पार करते हैं। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा नदी में डूबने से हुई वृद्ध की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed