फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Unaware of the death of innocents, MPs were seen hitting fours and sixes

मासूमों की मौत से बेखबर सांसद लगाते दिखे चौके-छक्के

Sun, 05 Sep 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Unaware of the death of innocents, MPs were seen hitting fours and sixes
रफ़रोजाबाद ! जिला कारागार में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर में डेंगू और वायरल के कारण हर दिन बच्चे दम तोड़ रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ प्रदेश भर के अधिकारी जिले में डेरा डाले हैं और जिले के सांसद सांसद चंद्रसेन जादौन जिला कारागार में आयोजित खेल प्रतियोगिता में चौके-छक्के लगाते नजर आए। डेंगू व वायरल से मौतों की सच्चाई जानने आए शासन के उच्चाधिकारियों ने जिला अस्पताल में दस्तक दी। इस दौरान सांसद की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय भी बनी रही।
विज्ञापन

सुहागनगरी में बच्चों को मौतों को लेकर प्रदेशभर में चर्चा में है। 80 से अधिक लोग दम तोड़ चुके हैं। केंद्र सरकार की टीम रिपोर्ट बना रही है और जनप्रतिनिधि तो जिला प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। हालांकि शनिवार को सांसद चंद्रसेन जादौन हाथ में बल्ला पकड़े किक्रेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ करते नजर आए। इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक अनिल कुमार रॉय के अलावा खुद को समाजसेवी का दर्जा देने वाले कई अन्य भी शामिल हुअ।
विज्ञापन

--
मैैं खुद स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर पैनी नजर रखा हूं। जेल प्रशासन ने जागरूकता और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिये मुझसे विशेष आग्रह किया था। इस कारण मुझे वहां जाना पड़ा। डेंगू व वायरल पीड़ितों के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रसेन जादौन सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed