फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Umakant became the convener of Advocate Sangharsh Samiti.

Firozabad News: अधिवक्ता संघर्ष समिति के संयोजक बने उमाकांत

Fri, 15 Mar 2024 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 15 Mar 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Umakant became the convener of Advocate Sangharsh Samiti.
तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्थाओं को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, अफसरों के समक्ष रखेंगे अपनी बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अधिवक्ता संघर्ष समिति की बैठक संरक्षक ब्रहमस्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत पचौरी एडवोकेट के बस्ते पर आयोजित की गई। इसमें संयोजक उमाकांत पचौरी तथा महासचिव हनुमंत सिंह गोरख को बनाने के साथ ही 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

संघर्ष समिति के संयोजक उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने कहा कि सदर तहसील में तमाम समस्याएं व्याप्त है। भ्रष्टाचार का आलम होने के साथ वादकारियों के लिए पेयजल के साथ अन्य सुविधाएं कुछ नहीं मिल पा रही है। राम कुमार मिश्र एडवोकेट ने कहा कि यह संघर्ष समिति सोेए अफसरों को जगाने का काम करेगी। इसके अलावा गजेंद्र सिंह बौद्ध, हरिबाबू यादव एडवोकेट, तुरषनपाल सिंह वियोगी, राजेंद्र प्रसाद बघेल को संरक्षक बनाया गया। रामकुमार मिश्रा को सह संयोजक प्रथम, शिशुपाल सिंह यादव एडवोकेट को सह संयोजक द्वितीय, कामता प्रसाद को सह संयोजक तृतीय बनाया है। देवेंद्र वशिष्ठ को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। श्रीकृष्ण यादव को सह सचिव द्वितीय,आमोद सिंह यादव को सह सचिव तृतीय, सुरेश चंद्र यादव एडवोकेट को कोषाध्यक्ष तथा केशवदेव को संगठन सचिव, मानसिंह यादव को ऑडीटर बनाया है। प्रदीप यादव, श्याम सिंह यादव, गिरीशचंद्र राजौरिया, योगेशचंद्र सगर, नीरज शर्मा, सुभाषचंद्र जैन सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed