फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uday Pratap Singh elected as BJP district president

Firozabad News: उदय प्रताप सिंह चुने गए भाजपा के जिलाध्यक्ष

Fri, 28 Nov 2025 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 28 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Uday Pratap Singh elected as BJP district president
106, टूंडला में भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते पदा​धिकारी व कार्यकर्तासंगठन
फिरोजाबाद। उदय प्रताप सिंह को बुधवार को दूसरी बार भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। घोषणा के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए 20 से अधिक दावेदार थे। इनमें हनुमंत सिंह बघेल और ठाकुर अविनाश उर्फ भोले जैसे नेताओं के नाम शामिल थे। संगठन ने पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए पद में कोई फेरबदल न करने का फैसला लिया था। इस पर अन्य दावेदारों ने उदय प्रताप सिंह को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने का विरोध किया। नियुक्ति के बाद उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वह जिले में पार्टी की स्थिति को और मजबूती के लिए काम करने के साथ ही पंचायत और विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीट जिताने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

आरएसएस से बीजेपी तक कई पदों पर रहे

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का सांगठनिक कॅरिअर चार दशकों से अधिक का है। उन्होंने बताया कि साल 1978 में छह वर्ष की आयु में स्वयंसेवक के रूप में आरएसएस में प्रवेश किया था। इसके बाद गण शिक्षक (1987), मंडल कार्यवाह (1987), सायं कार्यवाह (1988), नगर प्रचारक (आगरा महानगर) और जिला प्रचारक (बुलंदशहर) का दायित्व संभाला। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के माध्यम से भाजपा में प्रवेश हुआ। साल 2003 से 2008 तक भाजयुमो के जिलाध्यक्ष, भाजपा में जिला महामंत्री और साल 2016 से 2020 तक भाजपा, बृज क्षेत्र के क्षेत्र मंत्री भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का जगह-जगह हुआ स्वागत

टूंडला। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का एटा रोड स्थित कैंप कार्यालय, सुभाष चौराहा, भारत माता चौक, मुख्य बाजार, दीपा का चौराहा आदि सहित कई स्थानों पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में दिनेश गुप्ता, मनप्रीत सिंह कीर, आकाश शर्मा, सचिन जैन, वीरेंद्र प्रताप सिंह, जयजीव पाराशर, द्विजेंद्र विक्रम परमार, शिवशंकर शर्मा आदि शामिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed