{"_id":"671567cf95f5208b91009384","slug":"two-youths-died-at-different-places-in-a-road-accident-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-135708-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क हादसे में दो युवकों की अलग अलग स्थान पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क हादसे में दो युवकों की अलग अलग स्थान पर मौत
Mon, 21 Oct 2024 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
मक्खनपुर। धौरऊ हिम्मतपुर गांव के ईंट-भट्ठे के पास रविवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में रितुराज (25) समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टर ने रितुराज को मृत घोषित कर दिया। वह बाइक से नसीरपुर की तरफ जा रहा था। इस बीच सामने से आई बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। वह एक बहन का इकलौता भाई था। थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हुए थे।
वह घायलों के नाम नहीं बता सके। वही ल रविवार सुबह छह बजे थाना मक्खनपुर क्षेत्र में बाईपास पर दूसरी घटना हुई। सिरसागंज निवासी सब्जी विक्रेता संजीव कुमार (32) उर्फ धीरज बाइक से सब्जियां लेने फिरोजाबाद मंडी जा रहा था। उसकी बाइक सड़क किनारे पलटी भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। घटना में युवक की मौत हो गई। शव की पहचान दोपहर में हुई। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि सब्जी विक्रेता की बाइक ट्रैक्टर ट्राली में घुसने से घटना हुई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।