{"_id":"61d085189ad71d3ff66a3927","slug":"two-youths-died-after-being-hit-by-a-train-firozabad-news-agr519845317","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन

फिरोजाबाद। ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं एक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
रामगढ़ थाना क्षेत्र का कासिम(35) परिवार के साथ दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला पेमेश्वरगेट में किराए के मकान में रहता है। शुक्रवार रात वह चंद्रवार गेट रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव पड़ा देख जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। उधर परिजन कासिम का घर आने का इंतजार करते रहे। वे तलाश करते हुए देर शाम थाने पहुंचे और जानकारी दी। पुलिस ने ट्रैक पर युवक का शव बरामद होने की बात उन्हें बताई। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मृतक की पहचान कासिम के रूप हुई। वहीं शनिवार दोपहर नगला पचिया नाले के समीप से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई। थानाध्यक्ष रामेंद्र कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने को प्रयास किए जा रहे हैं।