{"_id":"668edee9c9f50e218e050854","slug":"two-youths-caught-coming-to-buy-mobile-with-fake-id-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-128743-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फर्जी आईडी से मोबाइल खरीदने आए दो युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फर्जी आईडी से मोबाइल खरीदने आए दो युवक पकड़े
Thu, 11 Jul 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। फर्जी आधार कार्ड व पेन कार्ड से मोबाइल फोन फाइनेंस कराने आए दो युवकों को दुकानदार ने पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार ने दोनों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के टीचर्स कालाेनी टूंडला निवासी अंबुज चौधरी की नगला झम्मन लाइनपार में मोबाइल की दुकान है। मंगलवार सुबह उनकी दुकान पर दो युवक फर्जी आधार कार्ड व पेनकार्ड लेकर मोबाइल फाइनेंस कराने पहुंच गए। शक होने पर दुकानदार ने उन्हें पकड़ लिया। इसके साथ ही उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
दोनों युवक पहले भी एत्मादपुर स्थित अचल कुमार व मुकेश कुमार की दुकान से फर्जी आधार कार्ड और पेन कार्ड से दो मोबाइल फोन खरीद चुके हैं। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम जालिम सिंह व प्रवीन कुमार निवासी गांव जाराऊ, थाना हाथरस बताए हैं। दुकानदार अचल कुमार ने दोनों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।