{"_id":"6944675d92acb06ca10487f4","slug":"two-young-men-consumed-poison-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-163314-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो युवकों ने खाया विषाक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो युवकों ने खाया विषाक्त
Fri, 19 Dec 2025 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र के दो लोगों ने विषाक्त सेवन कर लिया। इससे दोनों की हालत खराब हो गई। परिजन उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए हैं।
थाना रामगढ़ के आकाशवाणी रोड निवासी शान मोहम्मद (20) ने पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन- फानन में उपचार को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहीं, नारखी के गांव नगला सलुआ निवासी रमाशंकर (32) ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त खा लिया। जिससे वह अचेत हो गया। परिजन युवक को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां दोनों का उपचार जारी है।
झूले से गिरकर बालिका घायल, विवाद
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान पर लगे मेले में बुधवार देररात झूले से एक बच्ची गिरने से घायल हो गई। उसके परिजनों ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना लाइनपार के मोहननगर संत नगर निवासी रिंकू अपनी पत्नी बच्चों के साथ मेला देखने गया था। झूला झूलने के दौरान उसकी बेटी नीचे गिर गई। बालिका की नाक और होंठ पर चोट आई। बेटी को घायल देख पिता को गुस्सा आ गया। उसने झूला संचालक पर नाराजगी जाहिर की। इसी बात पर झूला संचालक एवं उसके साथियों ने उसके साथ अभद्रता कर दी। बाद में दोनों में समझौता हो गया।