{"_id":"903084814eba7d25256a8a4e36616c1e","slug":"two-young-men-arrested-with-counterfeit-currency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली करेंसी के साथ दो युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली करेंसी के साथ दो युवक दबोचे
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 12 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
नकली करेंसी के साथ पुलिस ने रामगढ़ से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 1.34 लाख रुपये के नोट बरामद किए हैं। पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत आई करेंसी के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। नोटो को माल्दा से ट्रेन द्वारा फीरोजाबाद लाया गया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है उनका साथी फरार हैं।
सोमवार पुलिस ने देर रात रामगढ़ के जगजीवन नगर में दबिश देकर उदयवीर सिंह पुत्र रमेश चंद्र व सुखवीर उर्फ सोनू पुत्र रमेश चंद्र को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उदयवीर के पास से 50 हजार तथा सुखवीर से 84 हजार रुपये की जाली करेंसी बरामद की। एएसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि सुखवीर को वर्ष 2012 में टिंकू उर्फ तान मोहम्मद व अब्बू ताहिर निवासी कलियाचक, मल्दा पश्चिम बंगाल को पांच लाख रुपये की जाली करेंसी के साथ नोएडा के सूरजपुर इलाके से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। सुखवीर को जमानत मिल गई, लेकिन टिंकू उर्फ तान मोहम्मद व अब्बू ताहिर अभी भी कासना जेल में बंद है। जमानत मिलने के बाद सुखवीर का कासना जेल आना जाना था। सुखवीर एक अन्य युवक मनोज के संपर्क में रहने लगा था। मनोज तान मोहम्मद का भाई है। तान मोहम्मद की जमानत के लिए मनोज 11 मई की शाम करीब छह बजे ट्रेन द्वारा फीरोजाबाद आया था। यहां 1.50 लाख रुपये सुखवीर दिए। इसमें करीब 16 हजार रुपये सुखवीर द्वारा शहर की विभिन्न दुकानों से सामान लेने के बाद खपा दिए गए। मामले की जांच की जा रही है आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।