{"_id":"670d5aeda7421318b807d06b","slug":"two-women-killed-eight-injured-in-collision-between-auto-and-e-rickshaw-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-135295-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ऑटो व ई-रिक्शा की भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ऑटो व ई-रिक्शा की भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत, आठ घायल
Mon, 14 Oct 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में ऑटो और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा सुनने के लिए जा रहीं दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। परिजन ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घायलों को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। शहर में सोमवार से शुरू हुई कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने के लिए मटसेना के गांव फारौल नगरिया निवासी ममता (45), मीरा देवी (55) ई-रिक्शा से जा रहे थे। ई-रिक्शा में गांव के अन्य लोग भी थे। जैसे ही ई-रिक्शा गांव मठामई के पास पहुंचा तभी एक अनियंत्रित बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। जानकारी पर परिजन मौके पर आ गए। सभी को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती करा दिया। जहां ममता और मीरा की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतक ममता के पति राजेश ने बताया कि दोनों महिलाओं की मौत चिकित्सकों की लापरवाही से हुई है। दोनों को बेहतर उपचार नहीं दिया गया। वहीं मुनेश, विनोद कुमार, राधे, शीला, ऊषा, सरला, गुड्डी, सुतवा समेत आठ लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई। वहीं मृतक के परिजन ने इसकी जानकारी पहले उत्तर पुलिस को दी। जहां से मीरा देवी व ममता की मौत की जानकारी मटसेना थाना भेजी गई है। अस्पताल चौकी पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिए। थाना प्रभारी रंजना गुप्ता ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है।
मटसेना क्षेत्र में बाइक को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल दो महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
-चंचल त्यागी, सीओ सदर