{"_id":"670e8659bd3b53aca304a6e8","slug":"two-vegetable-shops-burnt-down-due-to-fire-caused-by-short-circuit-in-sabzi-mandi-in-firozabad-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गल्ला मंडी में सब्जी की आढ़त में लगी आग...दो दुकानें जल गईं; शॉर्ट सर्किट के कारण घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गल्ला मंडी में सब्जी की आढ़त में लगी आग...दो दुकानें जल गईं; शॉर्ट सर्किट के कारण घटना की आशंका
Tue, 15 Oct 2024 08:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2024 08:58 PM IST
सार
सुहागनगरी में गल्ला मंडी में सब्जी की आढ़त में आग लग गई। आग से दो दुकानें जल गईं। शॉर्ट सर्किट के कारण घटना की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
fire demo
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सब्जी मंडी में शॉर्ट सर्किट के कारण मंगलवार को दो सब्जियों की दुकान में आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घटना सिरसागंज थाना में इटावा रोड क्षेत्र स्थित नवीन मंडी की है। मंडी में सब्जी व्यापारियों की दो दुकानों में आग लग गई। सब्जी व्यापारियों ने बताया कि उनकी दुकानों में हजारों रुपये की सब्जियां रखी हुई थीं। जो कि आग लगने के कारण जल गईं और उनके लगभग हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सब्जी व्यापारी राजेश निवासी नगला जयराम ने बताया कि आग लगने से उसका 70 हजार रुपये की सब्जियों का नुकसान हुआ है। व्यापारी रहीसुद्दीन ने बताया उसका लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारी शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने बताया कि कि दो दुकान में आग लगी थी। आग को समय पर काबू पाने के बाद बुझाया गया। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।