{"_id":"676311a79d58118bd107f66d","slug":"two-tonnes-of-single-use-polythene-carrybags-found-fine-imposed-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-139145-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो टन सिंगल यूज पॉलिथीन कैरीबैग मिले, जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो टन सिंगल यूज पॉलिथीन कैरीबैग मिले, जुर्माना लगाया
Wed, 18 Dec 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिंगल यूज पॉलिथीन की बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध बुधवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई। नगर निगम के स्वास्थ्य और स्वच्छता विभाग की संयुक्त टीम ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से करीब दो टन सिंगल यूज पॉलिथीन कैरीबैग बरामद किए।
दो कारोबारियों पर 50 हजार का जुर्माना व समूचे सिंगल यूज पॉलिथीन उत्पादों को जब्त किया गया है। शहर की स्वच्छता व पर्यावरण के लिए खतरा बनी सिंगल यूज पॉलिथीन की बिक्री और भंडारण पर अब सख्ती होगी।
नगर आयुक्त ऋषिराज के कड़े निर्देशों के बाद निगम में कार्यबल एंटी एसयूपी (सिंगल यूज पॉलिथीन) ने थाना उत्तर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। बुधवार की सुबह कार्यबल में शामिल नगर निगम के स्वच्छता, स्वास्थ्य और प्रवर्तन दल की टीम ने ककरऊ कोठी के पास संचालित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान गोदाम में करीब दो टन सिंगल यूज पॉलिथीन कैरीबैग का जखीरा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद ट्रांसपोर्टर ने सिंगल यूज पॉलिथीन स्टॉक कारोबारी प्रवीन अग्रवाल और विजेंद्र शर्मा का होना बताया। निगम टीम ने दोनों कारोबारियों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। दोनों को भविष्य में पुनरावृत्ति पर एनजीटी अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। संवाद