{"_id":"6547d3081d5bd5aef4026279","slug":"two-thieves-arrested-along-with-four-stolen-bicycles-and-pistols-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-9122-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चोरी की चार साइकिलें व तमंचे सहित दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चोरी की चार साइकिलें व तमंचे सहित दो चोर गिरफ्तार
Sun, 05 Nov 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। साइकिल चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की चार साइकिलें बरामद हुईं हैं।
थाना पुलिस को रविवार सुबह 10 बजे करीब मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेशन रोड स्थित भर्रा नाले के पास दो साइकिल चोर चोरी की साइकिलों के साथ खड़े हैं। जो चोरी की साइकिलों को बेचने ले जा रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों में धीरज निवासी सत्ता जाटव मोहल्ला थाना एत्मादपुर, आगरा व एक बाल अपराधी हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस व चार चोरी की साइकिलें बरामद हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां धीरज को जेल व बाल अपराधी को बाल सुधार गृह भेज गया।