{"_id":"6436981fae15f00b4805b576","slug":"two-shopkeepers-fined-rs-3000-for-holding-banned-polythene-carry-bags-firozabad-news-c-25-1-122268-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रतिबंधित पॉलीथिन कैैरीबैग पकडे, दो दुकानदारों पर 3000 का जुुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रतिबंधित पॉलीथिन कैैरीबैग पकडे, दो दुकानदारों पर 3000 का जुुर्माना
Wed, 12 Apr 2023 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
तिबंधित पॉलीथिन कैैरीबैग पकडे, दो दुकानदारों पर 3000 का जुुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। निगम के प्रवर्तन दल और स्वस्थ्य विभाग की टीम ने जाटवपुरी चौराहा के समीप मशरूर गंज में प्रतिबंधित पॉलीथिन के भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। दो दुुकानदारों के प्रतिष्ठान पर प्रतिबंधित पॉलीथिन के कैरीबैग मिले। दोनों पर 3000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के प्रवर्तन दल और स्वास्थ्य विभाग की टीम जाटवपुरी स्थित पुराने हाईवे के सर्विस रोड पर पहुंची। प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध चलाए अभियान के तहत टीम ने परचून दुकानदार मोहम्मद समीर और जीशान के प्रतिष्ठान पर सिंगल यूज पॉलीथिन का जखीरा मिला। टीम ने पकड़ी गई सिंगल यूज पॉलीथिन के मात्रा के आधार मोहम्मद समीर पर 1000 रुपये और समीर पर 2000 का जुर्माना लगाया है। वहीं अभियान के दौरान आसपास के अन्य दुकानदारों में खलबली मच गई। ठेल-खोंमचा लगाने वाले अन्य दुकानदार सिंगल यूज पॉलीथिन को छिपाते दिखे। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल जेड ए खान ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरूद्व अभियान जारी रहेगा।