फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two private employees work with accountants

Firozabad News: लेखपालों के साथ दो-दो प्राइवेट कर्मचारी करते हैं काम

Wed, 31 Jul 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 31 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two private employees work with accountants
टूंडला। प्रदेश सरकार के आदेश हैं कि किसी भी विभाग में प्राइवेट लोग नहीं रहेंगे, लेकिन टूंडला तहसील में सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। तहसील में लेखपालों के नीचे लगभग आधा सैकड़ा प्राइवेट लोग कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

टूंडला तहसील में 23 लेखपाल हैं शायद ही कोई लेखपाल ऐसा होगा जिसके नीचे प्राइवेट कर्मचारी काम नहीं कर रहे हों। सभी लेखपालों के नीचे दो-दो प्राइवेट कर्मचारी काम कर रहे हैं। इस प्रकार लेखपालों के साथ करने वाले इन कर्मचारियों की संख्या करीब 46 हो जाती है। इसके अलावा तहसील में अन्य विभागों में भी प्राइवेट कर्मचारी काम कर रहे हैं। लेखपालों के साथ लगे प्राइवेट कर्मचारियों का काम क्षेत्र में जाकर पैमाइश करना, लोगों के आय व जाति प्रमाणपत्र बनाना, बिरासत का काम करना आदि है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी तहसील क्षेत्र के सभी लोगों को है। कोन किस लेखपाल या विभाग में कार्य कर रहा है उसी से क्षेत्रीय लोग संपर्क करते हैं। स्थिति यह है लेखपाल शायद ही कभी तहसील में मिलते हैं। उनसे जिनको काम होता है वो केवल भटकते ही रहते हैं। मजबूरी में लोगों को प्रावइवेट युवकों से ही संपर्क कर अपना कार्य कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे मिलता है प्राइवेट कर्मचारियों को वेतन

तहसील में जितने भी प्राइवेट युवक कार्य कर रहे हैं। उनका वेतन आखिर कैसे निकलता है। जब इन युवकों से हुई बात हुई तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में वहां से पैमाइश आदि के नाम पर जो धनराशि ग्रामीणों से प्राप्त होती है, उसमें से बड़ा हिस्सा संबंधित लेखपाल का होता है। जो हिस्सा बचता है उसको वे स्वयं रख लेते हैं यही उनका वेतन होता है।



तहसील में प्राइवेट कर्मचारी की जानकारी नहीं है। अगर तहसील या लेखपाल के साथ कोई प्राइवेट कर्मचारी काम करते मिला तो उसके व संबंधित तहसीली कर्मचारी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
डाॅ. गजेंद्रपाल सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed