फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two people including a teenager consumed poisonous substance in anger

Firozabad News: गुस्से में किशोर सहित दो ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

Tue, 22 Jul 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 22 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two people including a teenager consumed poisonous substance in anger
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। गुस्से में किशोर सहित दो लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को परिजन ने सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां दोनों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अब उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन

फरिहा में एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर 11 वीं का छात्र है। मंगलवार सुबह सात बजे वह खेत पर मौजूद था। पिता ने उसे धान की रोपाई करवाने के लिए कहा। उसने मना कर दिया। इस पर पिता ने उसे डांटा और थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर उसने धान में डालने के लिए रखी कीटनाशक दवा पी ली। उसकी हालत बिगड़ी तो बड़ी बहन ने देखा। परिजन उसे लेकर सुबह साढ़े आठ बजे ट्रामा सेंटर पहुंचे। किशोर के फूफा ने बताया कि उपचार के बाद अब उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन

वहीं रामगढ़ में निवासी 20 वर्षीय लाखन ने घरवालों से नाराज होकर कीटनाशक पी लिया। उसकी तबीयत बिगड़ी तो घरवालों को पता चला तो लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। घटना मंगलवार सुबह साढे़ 11 बजे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विषाक्त पदार्थ सेवन से युवती की हालत बिगड़ी
मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। जहां से चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। गांव इंदुमई निवासी शालिनी (18) ने सोमवार रात संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। परिजन उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां भी उसकी हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे आगरा ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed