फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two murder accused arrested with reward of 25-25 thousand

Firozabad News: 25-25 हजार के इनामी दो हत्याआरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2023 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two murder accused arrested with reward of 25-25 thousand
फिरोजाबाद। हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को सिरसागंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

आगरा के चित्राहाट क्षेत्र के गांव सूरज नगर निवासी सुभाष सिंह 13 दिसंबर 2021 को फिरोजाबाद जिला जेल में बंद अपने रिश्तेदार से मिलाई करने फिरोजाबाद आ रहे थे। तभी आरोपियों ने रास्ते में सुभाष सिंह की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। सुभाष की हत्या की जानकारी 14 दिसंबर को परिजन को सोशल मीडिया के माध्यम से हो सकी थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर रिंकू यादव निवासी चंद्रहंस की मढैया थाना नगला खंगर, कल्लू निवासी गोकुलपुर निवासी तिलियानी करहल मैनपुरी, महेंद्र सिंह के दो बेटे निवासी गोकुलपुर तिलियानी के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन

जांच के दौरान रिषीपाल, अजब सिंह, नीलेश निवासी चन्द्रहंस की मढैया नगला खंगर, राजा उर्फ पप्पू निवासी वीरई थाना नगला खंगर के नाम प्रकाश में आए। रिषीपाल, अजब सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नीलेश व राजा उर्फ पप्पू फरार चल रहे थे। एसएसपी द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। जिनको सिरसागंज पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed